राजस्थान का योगी के नाम से प्रसिद्ध महंत बालक नाथ राजस्थान के सीएम की रेस में काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं।

महंत बालक नाथ योगी जो की राजस्थान के अलवर लोकसभा से सांसद हैं। अलवर के आसपास क्षेत्र में इनकी एक अच्छी पकड़ है।

महंत बालक नाथ योगी को भाजपा के फायर ब्रांड नेताओं में से एक माना जाता है, जिन्होंने इस बार तिजारा विधानसभा से चुनाव लड़ा हैं।

महंत बालक नाथ को चुनाव से पहले ही राजस्थान के उपाध्यक्ष पद पर बिठाया गया है।

महंत बालक नाथ और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दोनों ही नाथ संप्रदाय से आते हैं और दोनों ही मिलता-जुलता हुआ वेशभूषा में नजर आते हैं।

महंत बालक नाथ का जन्म राजस्थान के अलवर जिले में 16 अप्रैल 1984 को एक किसान परिवार में हुआ था।

6 साल की उम्र में महंत खेतानाथ के द्वारा इन्हें आध्यात्मिक शिक्षा दी गई।

महंत खेतानाथ के बाद इन्हें महंत चांद नाथ के पास भेजा गया।

29 जुलाई 2016 को मृत्यु से पहले महंत चांद नाथ ने बालक नाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया।

महंत बालक नाथ नाथ संप्रदाय के आठवें मुख्य महंत है।

अधिक जानकरी के लिए क्लिक करें