Shweta Tiwari Biography in Hindi: बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के साथ-साथ टीवी में अभिनय करने वाली अभिनेत्रियों की लोकप्रियता भी बहुत अधिक होती है। छोटे पर्दे पर काम करके भी कई अभिनेत्रियां अपनी लोकप्रियता के दम पर आगे बढ़ती है। ज्यादातर सभी अभिनेत्रियां बॉलीवुड तक पहुंचने से पहले छोटे पर्दे पर ही काम करती है।
ऐसा ही एक उदाहरण श्वेता तिवारी के रूप में है। श्वेता तिवारी टीवी एक्ट्रेस है, जो आज के समय में बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर रही है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको श्वेता तिवारी की जीवनी के बारे में जानकारी दे रहे है।
श्वेता तिवारी विकी, उम्र, परिवार, पति, करियर, नेट वर्थ और फोटोज | Shweta Tiwari Wiki, Age, Husband, Family, Height, Career, Net Worth & More
श्वेता तिवारी का संक्षिप्त जीवन परिचय (Shweta Tiwari Biography in Hindi)
पूरा नाम | श्वेता तिवारी |
माता का नाम | निर्मला तिवारी |
पिता का नाम | अशोक तिवारी |
पहले पति का नाम | राज चौधरी |
दूसरे पति का नाम | अभिनव कोहली |
पहली शादी कब हुई | 1999 |
दूसरी शादी कब हुई | 13 जुलाई 2013 |
जन्म दिनांक व स्थान | 4 अक्टूबर 1980 इलाहाबाद उत्तर प्रदेश |
पढ़ाई | वाणिज्य वर्ग के स्नातक |
बच्चे | एक बेटी और एक बेटा |
श्वेता तिवारी का जन्म और परिवार
टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी का जन्म 4 अक्टूबर 1980 को इलाहाबाद उत्तर प्रदेश राज्य में हुआ। इनकी माता का नाम निर्मला तिवारी और पिता का नाम अशोक तिवारी है। इनका एक छोटा भाई है, जिनका नाम निदान है।
श्वेता तिवारी को बचपन से ही अभिनय करने में बहुत ज्यादा रुचि थी और इसी रुचि की वजह से आज अभिनेत्री का मुकाम श्वेता तिवारी ने हासिल किया है। श्वेता तिवारी जो शादीशुदा है, इनकी पहली शादी राजा चौधरी के साथ हुई थी। राजा चौधरी और श्वेता तिवारी की एक बेटी भी है। लेकिन किसी कारणवश राजा चौधरी से श्वेता तिवारी ने तालाक दे दी थी।
श्वेता तिवारी की शिक्षा
श्वेता तिवारी ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट इसाबेल हाई स्कूल से हासिल की। उसके बाद अपनी उच्च शिक्षा वाणिज्य वर्ग से स्नातक के रूप में पूरी की।
स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद श्वेता तिवारी ने ऑडिशन में भाग लेने शुरू किए और उसके पश्चात श्वेता तिवारी ने पढ़ाई छोड़ कर अपने करियर पर मुख्य रुप से ध्यान दिया।
श्वेता तिवारी का करियर
अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में एक छोटे किरदार “कलिरेन’ में भूमिका निभाकर की थी। 1998 में इस किरदार को निभाने के बाद टीवी सीरियल “कहीं किसी रोज” में भी “अनिका” की भूमिका निभाते हुए श्वेता तिवारी नजर आई थी।
उसके बाद श्वेता तिवारी साल 2001 में स्टार प्लस के एक रोमांटिक ड्रामा धारावाहिक “कसौटी जिंदगी की” में “प्रेरणा शर्मा” के रूप में मुख्य भूमिका निभाई थी। यह धारावाहिक करीब 8 साल लंबा चला और इस धारावाहिक से श्वेता तिवारी को बहुत ही ज्यादा लोकप्रियता मिली। इसी धारावाहिक की वजह से आज श्वेता तिवारी इतनी लोकप्रिय हुई है।
साल 2006 में श्वेता तिवारी ने अपने पति राज चौधरी के साथ “नच बलिए डांस” का परफॉर्मेंस रियलिटी शो में किया था। उसके बाद साल 2013 में “झलक दिखला जा” डांस का परफॉर्मेंस रियलिटी शो में श्वेता तिवारी के द्वारा किया गया।
साल 2010 में श्वेता तिवारी बिग बॉस 4 रियलिटी शो में भी कई गानों पर अपना परफॉर्मेंस कर चुकी है। इसके अलावा श्वेता तिवारी के फिल्मी करियर की अब हम बात करें तो श्वेता तिवारी ने अपनी पहली डेब्यू फिल्म “माधोशी” जो साल 2004 में रिलीज हुई, से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
इस डेब्यू फिल्म में काम करने के बाद श्वेता तिवारी “आबरा का डाबरा” और “मैरिड टू अमेरिका” इन दोनों फिल्मों में भी काम कर चुकी है। इसके अलावा भी कई नाटक में भी श्वेता तिवारी मुख्य रूप से नजर आई है।
Read Also
- जूही परमार विकी, उम्र, परिवार, पति, करियर, नेट वर्थ और फोटोज
- मुनमुन दत्ता विकी, उम्र, परिवार, बॉयफ्रेंड, नेट वर्थ और फोटोज
- सुनैना फौजदार विकी, उम्र, परिवार, आयु, पति, बॉयफ्रेंड, नेट वर्थ और फोटोज
- अवनीत कौर विकी, उम्र, परिवार, बॉयफ्रेंड, नेट वर्थ और फोटोज
श्वेता तिवारी की संपत्ति और कमाई
श्वेता तिवारी की आज के समय में बेहतरीन पैसा कमा रही है। श्वेता तिवारी ने 1998 से अपने करियर की शुरुआत की है और अब तक कई फिल्मों और नाटकों में काम कर चुकी है। इसके अलावा टीवी सीरियल में भी काम किया है और साथ ही साथ एडवर्टाइजमेंट में भी अपनी भूमिका निभा चुकी है और आज भी निभा रही है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्वेता तिवारी की कुल संपत्ति ₹84 करोड़ है। आज के समय में श्वेता तिवारी प्रतिदिन ₹50000 से ₹60000 कम आती है।
श्वेता तिवारी की शादीशुदा जिंदगी
श्वेता तिवारी की पहली शादी राज चौधरी के साथ 1999 में हुई। शादी के कुछ साल बाद राज चौधरी और श्वेता तिवारी को एक बच्ची भी हुई। शादी के बाद श्वेता तिवारी राज चौधरी के साथ कुछ नहीं था, कई सालों तक मामला सही चला। लेकिन धीरे-धीरे श्वेता तिवारी और राज चौधरी के बीच खटास पैदा होता गई। श्वेता तिवारी ने राज चौधरी के खिलाफ शराब पीकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया और 2012 में राज चौधरी को तलाक दे दी।
उसके बाद उन्होंने अपनी दूसरी शादी अभिनव कोहली के साथ 13 जुलाई 2013 को की थी। इस शादी से श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली को एक बेटा पैदा हुआ। हालांकि श्वेता तिवारी ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का केस अभिनव कोहली पर लगाया है, जिसके चलते अभिनव कोहली को मुंबई पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया।
श्वेता तिवारी सोशल मीडिया (Shweta Tiwari Social Media)
Shweta Tiwari Instagram | Click Here |
Shweta Tiwari Facebook | Click Here |
Shweta Tiwari YouTube | Click Here |
Shweta Tiwari Twitter | Click Here |
FAQ
श्वेता तिवारी की दूसरी शादी 13 जुलाई 2013 को हुई थी।
अपने पति राज चौधरी पर श्वेता तिवारी ने शराब पीकर मारपीट का केस किया था।
राज चौधरी और श्वेता तिवारी के बीच बहुत खटास पैदा हो गई, जिसके चलते साल 2012 में उनका तलाक हो गया।
श्वेता तिवारी का जन्म 4 अक्टूबर 1980 को इलाहाबाद उत्तर प्रदेश में हुआ था।
निष्कर्ष
आज के समय में श्वेता तिवारी की लोकप्रियता बहुत आई हुई है। श्वेता तिवारी ने टीवी एक्टर के तौर पर काम करके अपनी लोकप्रियता कमाई और आज अच्छा पैसा भी कमा रही है। श्वेता तिवारी आज बॉलीवुड में भी इंट्री कर चुकी है और बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम भी कर चुकी है।
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको श्वेता तिवारी की जीवनी (Shweta Tiwari Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी।
Read Also
ब्यूटी खान विकी, उम्र, बॉयफ्रेंड, परिवार, कुल संपत्ति और फोटोज
अनुष्का सेन विकी, उम्र, परिवार, शिक्षा, बॉयफ्रेंड और फोटोज
अंजलि अरोड़ा विकी, उम्र, परिवार, बॉयफ्रेंड, नेट वर्थ और फोटोज